बिलासपुर

बिलासपुर:-रिश्तेदार बनकर एक लाख की ठगी….अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को न्यूजीलैंड में कार्यरत रिश्तेदार बताकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। प्रार्थी आर.आर. भागीरथी ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 29 मई 2025 को एक व्यक्ति ने खुद को उसका भांजा सैम हरिश्चंद्र बताते हुए फोन किया और गाड़ी खरीदने के लिए 7.20 लाख रुपये भेजने की बात कही। साथ ही व्हाट्सएप पर नकली बैंक पावती भी भेजी गई। इसके बाद आरोपी ने फिर फोन कर कहा कि उसके वीजा एजेंट की मां की तबियत खराब है और तत्काल 2 लाख रुपये की आवश्यकता है।प्रार्थी ने विश्वास में आकर इंदु चौक स्थित एसबीआई एटीएम की डिपॉजिट मशीन के माध्यम से कुल 1 लाख रुपये संबंधित खाते में जमा कर दिए। जब अगले दिन प्रार्थी ने सच्चाई की पुष्टि के लिए सैम हरिश्चंद्र की मां से संपर्क किया, तो ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल नंबर के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। प्रार्थी ने ठग द्वारा दोबारा फोन कर पैसे मांगने की बात भी कही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ठग अभी भी सक्रिय है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...