रतनपुर

गुप्त नवरात्र प्रारंभ… मां महामाया मंदिर में घट स्थापना कर कि गई विशेष पूजा अर्चना,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर मे गुप्त नवरात्रि महोत्सव आज से प्रारंभ हो गया। महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ घटस्थापना सप्तषती पाठ सहित विभिन्न अनुश्ठान भी शुरू हो गए जो 18 फरवरी तक चलेगा।मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए वैसे तो सभी दिन मां का ध्‍यान लगाना चाहिए, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं,‍ जिनमें पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जैसे साल में पड़ने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्र। इनके अलावा साल में दो नवरात्र और होते हैं, जिनका बहुत कम लोगों को ज्ञान है। ये हैं आषाढ़ और माघ मास के गुप्त नवरात्र के रूप में मनाया जाता है । कहा जाता है कि गुप्‍त नवरात्र तंत्र विद्या में विश्वास रखने वालों के लिए बहुत खास होती है। गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त की जाती है। प्राचीन आदि शक्ति मां महामाया देवी मंदिर में आज से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो गया है जो 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा, नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है।

ट्रस्टी सतीश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि महामाया मंदिर में सुबह 9 बजकर 39 मिनट से 11 बजे तक घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के गर्भ गृह मे मुख्य ज्योति कलष प्रज्जवलित की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ प्रारंभ हुआ। नवरात्र के अश्टमी को महाश्टमी पूजन व हवन और पूर्ण आहुती की जाएगी। वही मां महामाया ट्रस्ट के द्वारा नवरात्र के समापन के दिन कन्या भोज और सामूहिक प्रसाद का वितरण भी किया जायेगा। नवरात्र के दौरान सुबह 6 बजे प्रभात आरती व शाम 6 बजे से महाआरती होगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...