बिलासपुर

UPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन, जिले में 20 परीक्षा केंद्रों में बैठे परीक्षार्थी….संभाग कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने केंद्रों का किया निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले में भी रविवार को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी चयनित 20 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में 8 हजार 850 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। जिनके लिए 20 स्कूल कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहाँ परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों में बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दिया गया है। रविवार को परीक्षा शुरू होते ही संभाग कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन और व्यवस्था का जायजा लिया। गौरतलब है कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से भी दिशा-निर्देश पहले ही तय किए गए थे, जिसका पालन परीक्षा में बैठने वाले हर उम्मीदवारों को करना था।

इस बार यूपीएससी ने नियमों को सख्ती से लागू किया था। सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को एक घन्टे पहले पहुंचान था, नहीं तो परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, आईटी गजेट्स समेत अन्य संवाद उपकरण को परीक्षा भवन में ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था। सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंस को लेकर भी दिशा निर्देश दे दिये गये थे। परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति के पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं थी। वही कोविड के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी परीक्षाकेंद्रों में मेडिकल स्टाफ टीम की तैनाती की गई थी। जिन्होंने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पूर्व चेक किया था। 

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...