कोटा

ठेकेदार की लापरवाही से हुई मजदूर की मौत…पानी टंकी निर्माण के दौरान ऊँचाई से गिरे थे 2 मजदूर, पुलिस ने ठेकेदार प्रदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ़ दर्ज की एफआईआर

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल परिसर में पानी टंकी निर्माण के दौरान 2 मजदूर ऊँचाई से गिर गए थे, जिनमे से एक मजदूर की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था, मामले में पुलिस उक्त निर्माण ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है, जिसमें पुलिस ने पाया कि सुरक्षा संसाधनों और उपायों को दरकिनार कर यह निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। ग़ौरतलब है कि ग्राम बिल्लीबंद के शासकीय प्राथमिक स्कूल के कैम्पस में निर्माणाधीन पानी टंकी का ठेका मेसर्स प्रदीप गुप्ता निवासी कोटा द्वारा वर्ष 2021 में पी.एच.ई. विभाग बिलासपुर से लिया गया था जिसमें काम कर रहे मजदूरो के लिए काम के दौरान उचित सुरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था के उपकरण को मुहैया नही कराया गया था जिससे दिनांक 26.12.2023 की दोपहर करीब 15.30 बजे निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर काम कर रहे 02 मजदूर देवचंद पाटले तथा सचिन सिंह राठौर दुर्घटनावश पानी टंकी से नीचे गिर गये। देवचंद पाटले की मौत हो गई तथा सचिन सिंह राठौर घायल हो गया। उक्त मामले में आरोपी ठेकेदार प्रदीप गुप्ता का कृत्य धारा 287,338,304(A)भा.द.वि. का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...