रायगढ़

आख़िरकार पुलिस के हत्थे चढ़े 2 मवेशी तस्कर….घेराबंदी करने पर वाहन छोड़ हो गए थे फरार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा पशूक्रूरता मामले के 02 फरार आरोपी महमूद अंसारी और अलताफ अंसारी दोनों निवासी लोहरदगा (झारखंड) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है , जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर 2024 को चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन के नेतृत्व में चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा लाल रंग के आईचर वाहन में कृषक मवेशियों को बेरहमी पूर्वक ठूंस-ठूंस कर बगैर दाना पानी क्रूरता पूर्वक झारखंड बूचड़खाने ले जा रहे पशु तस्करों के वाहन को ससकोबा जंगल में पकड़ा गया था । तस्कर पुलिस की घेराबंदी को देखकर वाहन छोड़कर भाग गये थे । रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा आईचर वाहन 01 EW 7855 में रखे 21 नग कृषक मवेशियों को मुक्त कराकर उनके चारा पानी की व्यवस्था किया गया । चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन द्वारा आईचर वाहन जप्त कर वाहन के चालक और मालिक के विरूद्ध चौकी रैरुमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) अप.क्र. 362/2023 धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में लिया गया है । विवेचना दरम्यान घटना दिनांक को ग्राम हैंजला लोहरदगा (झारखंड) निवासी महमूद अंसारी और अलताफ अंसारी द्वारा मवेशी तस्करी की जानकारी मिली । चौकी प्रभारी द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था । मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों को बाकारूमा बेरियर के पास रैरुमाखुर्द पुलिस टीम ने पकड़ा । रैरुमाखुर्द पुलिस द्वारा आरोपी मोहम्मद अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी उम्र 28 वर्ष और अल्ताफ अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी जिला लोहरदगा झारखंड को पशूक्रूरता के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...