बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र में अब डिलीवरी बॉय से लूटपाट..चार आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय से लूटपाट का मामला सामने आया है। प्रार्थी कुश कुमार खुसरो, निवासी अशोक विहार सरकंडा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी मूल रूप से ग्राम पीपरखुटी परसदा का निवासी है और वर्तमान में सरकंडा के जोरापारा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर ब्लीनकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है।शिकायत के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे वह अशोक विहार फेस-02 में ग्राहक को ऑर्डर डिलीवर कर अपने मोटरसाइकिल से वापस स्टोर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती उसकी जेब में रखे 1000 रुपये नगद तथा मोटोरोला G64 मोबाइल लूट लिया। मोबाइल में जियो कंपनी का सिम लगा हुआ था।घटना के बाद चारों आरोपी मौके से भागने लगे। भागते समय एक युवक ने दूसरे का नाम लेकर जल्दी करने को कहा, जिससे आरोपियों की पहचान के सुराग मिले हैं। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने साथी को दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सरकंडा पुलिस ने आरोपी अज्ञात लड़कों के खिलाफ धारा 111-BNS, 126(2)-BNS, 309(6)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...