सक्ती

1500 रुपए के लिए ग्रामीण की हत्या…2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में मात्र 1500 रुपए को लेकर 2 आरोपियों ने 1 ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद घायल ग्रामीण का ईलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहाँ उसकी मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्याम कर्ष पिता तिहारू राम कर्ष उम्र 33 साल निवासी चोरभट्ठी द्वारा आरोपी उमेश चन्द्रा से 1500 रूपये उधारी लिया था। उक्त उधारी रकम को शाम तक वापस लौटा देने को बोला था। आरोपी उमेश चन्द्रा 7 फरवरी की शाम 06 बजे उधारी पैसा लेने अपने साथी सुरेश चन्द्रा निवासी अरसिया को साथ लेकर मृतक श्याम कर्ष के घर गया। श्याम कर्ष घर मे नही मिलने से बस्ती तरफ खोजने गया। रास्ते में वैष्णवी मेडिकल के पास मृतक श्याम कर्ष मिला। तब आरोपी उमेश चन्द्रा द्वारा उधारी पैसा को मांगने लगा। पैसा नही देने पर उमेश चन्द्रा अपने सहयोगी सुरेश चन्द्रा के साथ मिलकर मृतक श्याम कर्ष को हांथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किया मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा समझाने पर अपने-अपने घर चले गये 09.02.2024 को मृतक को आयी चोंट का ईलाज कराने परिजनो द्वारा जिला अस्पताल जाॅजगीर ईलाज कराने ले गये जिला अस्पताल जाॅजगीर से रिफर करने पर रामकृष्ण केयर बिलासपुर मे उसी दिनांक को भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान मृतक श्याम कर्ष की मृत्यु हो जाने पर सिटी कोतवाली बिलासुपर से सूचना प्राप्त हुआ की श्याम कर्ष की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना जैजैपुर टीम द्वारा शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...