बिलासपुर

रेलकर्मी के सुने मकान में लाखों की चोरी का हुआ खुलासा…3 आरोपी और 1 खरीददार गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रेलकर्मी के सुने घर में लाखो की चोरी करने वाले तीन आरोपी सहित एक खरीदार को तारबाहर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे कालोनी का बताया जा रहा है। जहाँ रहने वाले आर. रूपा अपने परिवार के साथ फरवरी के पहले सप्ताह में बालाजी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। तभी 8 फरवरी को उनकी पड़ोसी ने उन्हें फोन कर उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटे होने की जानकारी दी थी, जब पीड़ित परिवार 10 फरवरी को घर पहुंचा तो घर का सभी सामान बिखरा हुआ पडा था, वही घर से एक रानीहार,चैन, ईयर रिंग तीन,चांदी का जोडा कड़ा सहित 25 हजार नगदी रकम सहित कुल 2 लाख 62 हजार 845 रुपए अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। इधर इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच के आधार पर टिकरापारा निवासी बजरंग कुमार को गिरफ़्तार किया। जिसने बताया की टिकरापारा निवासी रघुवीर गोस्वामी और अमरैया चौक निवासी नानू केंवट के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वही चोरी के जेवर को सरकण्डा गया विहार निवासी ओम सोनी को बेच दिया था। जिसपर पुलिस ने सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही चोरी की रकम पुलिस ने बरामद कर ली है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...