जांजगीर चाँपा

लापता नाबालिग की नहर में मिली लाश, शरीर पर हैं चोट के निशान…. हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – नवागढ़ थाना क्षेत्र के नहर में कल शाम से लापता नाबालिग की लाश संदिग्ध हालत में मिली है मृतक के शरीर पर चोट के निशान है इसकी वजह से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस संबंध में नवागढ़ थाना के विवेचक रामदुलार साहू ने बताया कि फोन पर सूचना मिली की माइनर नहर में एक लाश बह रही है सूचना पाकर थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू की शिनाख्ती के दौरान पता चला कि मृतक भुनेश्वर कश्यप जिसकी उम्र 16 साल है  शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है जो कि पिछले 4 महीने से अपने मामा घर नवागढ़ में रह रहा था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कल शाम को घर से निकला था देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी वही नहीं मिलने पर नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई थी। विवेचक ने बताया कि शव की बरामदगी के दौरान मृतक के शरीर में शर्ट नही था और पेंट कमर से निकला हुआ था, गले में चोट के निशान और नाक में भी चोट के निशान मिले हैं, फिलहाल मौके पर पहुँच कर नवागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...