मस्तूरी

संकुल क्लब स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम संपन्न…गणित, विज्ञान प्रदर्शनी एवम पुस्तक मेला का हुआ आयोजन

उदय सिंह

मस्तूरी – हायर सेकेंडरी स्कूल दर्रीघाट प्रांगण में संकुल क्लब स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का आगाज नोडल संकुल प्राचार्य पी. एस. भट्टाचार्य के कुशल निर्देशन एवम संकुल क्लब समन्वयक सूरज कुमार क्षत्री, अरुण कुमार जायसवाल, सुचित्र सिंह चंदेल,नवल किशोर सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत एवम निर्णायक के भूमिका में उपस्थित हायर सेकेण्डरी दर्रीघाट से व्याख्याता मनोज मिस्त्री,उर्मिला जायसी, प्रिया पाण्डेय के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आज के कार्यक्रम में क्लब संकुल दर्रीघाट, लिमतरा, हिर्री,बालक मस्तूरी के सभी मिडिल स्कूलों दर्रीघाट, लावर, किरारी, लिमतरा, कर्रा, हिर्री, भदौरा, रिस्दा, पेंड्री,खैरा, कोसमडीह के बच्चों द्वारा गणित व विज्ञान के आकर्षक, ज्ञानवर्धक, चलित मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही विभिन्न पुस्तके जैसे बाल कहानियां, गणितीय ज्ञान, बौद्धिक एवम तर्क ज्ञान, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी प्रश्नोत्तरी, योग व्यायाम, खेल एवम खेल मैदान, महापुरुषों की आत्मकथा, प्रेमचंद की कहानियां, नवोदय प्रवेश, सैनिक स्कूल प्रवेश की तैयारी, शिक्षा विभाग के विभिन्न नियमावली से संबंधी व अन्य उपयोगी पुस्तकों को पुस्तक मेला में प्रदर्शित किया गया।प्रदर्शनी एवम पुस्तक मेला में उपस्थित बच्चों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार प्राप्त कर सभी बच्चे खुश दिखे एवम भविष्य में और अधिक मेहनत कर अच्छा माडल तैयार कर प्रदर्शनी में आने की बातें कही।कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक सूरज कुमार क्षत्री, अरुण कुमार जायसवाल, सूचित्र सिंह चंदेल, नवल किशोर सिंह चंदेल, नागराज डहरे, रविशंकर पांडेय, प्रीता मिश्रा, वर्षा ताम्रकार, वर्षा दुबे, उर्वसी दिव्य, ममता अवस्थी, रश्मि तिवारी,अंजू वर्मा, अर्पणा कैवर्त, निर्मला महेश्वरी, मंजुलता, लक्ष्मी केसरी, संगीता श्रीवास्तव, गौरीशंकर सिन्हा, रामेश्वर राठौर, ज्योति सिंह, राजेश महेश्वरी, ओमप्रकाश चौहान, तिर्की मैम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...