रायगढ़

शराब दुकान के सामने स्कूटी और पैसों की लूट..पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – शराब भट्टी के सामने से स्कूटी और पैसों की लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को जूटमिल थाने में रामकुमार खैरवार ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को उनकी प्लेजर स्कूटी सीजी 13 पी- 4198 और 1500 रुपए कि लूट को तीन लोगो ने अंजाम दिया था। मामले में जूटमिल पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कि तब मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग पारा निवासी संजय भट्ट और कोतरारोड निवासी प्रेम सारथी पुलिस के डर से छुपे हुए है। जिसपर पुलिस ने उनके ठिकानों मे दबिश देकर उन्हें गिरफ़्तार किया। जिनके कब्जे से लूट की रकम बरामद कर ली गई है। वही पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूट की घटना को उन्होंने बिट्टू चौहान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जो अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। वही आरोपी संजय भट्ट ने पिछले साल मार्च महीने में शासकीय उचित मूल्य दुकान से 3 कट्ठा शक्कर, तराजू और एक पंखा की चोरी करना बताया। आरोपी संजय भट्ट से चोरी हुआ करीब 15-20 किलो शक्कर, एक पंखा, तराजू और सरकारी जूट बोरी बरामद कर जप्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय भट्ट और प्रेम सारथी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है । दोनों ही पूर्व में भी चोरी, लूटपाट, हत्या का प्रयास मामले में आरोपी रहे हैं । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक खीरेंद्र जलतारे, संजय मिंज, आरक्षक विनय तिवारी, धनुर्जय चंद बेहरा और लखेश्वर पुरसेठ शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,