बिलासपुर

तीन महीने पहले हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों सहित चोरी का माल बरामद…. चार खरीददार भी चढ़े हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- बीते अक्टूबर माह में सरकंडा थाना क्षेत्र के चंद्रकांता कालोनी में अजित पाटले के घर हुई लगभग 7 लाख 20 हजार की चोरी के मामले में सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आदतन अपराधी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ, दरअसल पुलिस ने चिंगराजपारा के गोलू वर्मा उर्फ सुखदेव वर्मा और सतीश वर्मा जो आदतन चोर है कई प्रकरणों में जेल जा चुके है उन्हें शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया, उन्होंने बताया कि घटना के दिन उन्होंने चन्द्रकान्ता कालोनी में घूमकर रेकी की थी जहाँ एक मकान में ताला लगा हुआ था, जहाँ रात में उन्होंने अपने एक और साथी लाला सूर्यवंशी के साथ मिलकर चोरी की थी।

चोरी के माल के साथ चार खरीददार चढ़े हत्थे….

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 4 खरीददारों को भी पकड़ा है जिनसे दो नग सोने के बिस्किट, एक नग सोने की चैन, एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी, चांदी के जेवर, एक नग कान के झुमके, 2 नग कान की बाली, सोने का हार सहित लगभग 7 लाख 20 हजार के माल को बरामद किया गया है। वही चार खरीददार

लक्ष्मीनारायण पटेल, छैलू साहू, राजू सोनी चिंगराजपारा और हीरा सोनी तेलीपारा सरजू बगीचा को गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार