रतनपुर

संबंध बनाने से पत्नी ने किया इंकार तो पति ने गला घोंटकर की हत्या….हत्या को छुपाने साजिश भी रची लेकिन पुलिस पहुँची आरोपी तक

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना उसके पति ने पुलिस को दी, साथ ही उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भी लेकर गया, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई उसने नही बताया, मामले में जब रतनपुर पुलिस ने तमाम पहलुओं पर जांच की तो चौकाने वाला मामला सामने आया, दरअसल रतनपुर के भोदला पारा निवासी रूपचंद पटेल ने 11 फरवरी को थाने में सूचना दी कि 10 फरवरी की रात वह और उसकी पत्नी सावनी बाई पटेल सोए हुए थे, फिर उसकी पत्नी अचानक नींद नही आने की बात कहकर कमरे से बाड़ी की ओर निकल गई, जब बहुत देर तक वह नही आई तो जाकर देखने पर वह गिरी पड़ी थी,

जिसे लेकर हॉस्पिटल गए तो वहां उसकी मौत होने की बात डॉक्टर ने कही, जिसकी जानकारी उसे नही है कि उसकी पत्नी की मौत कैसे हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू की जिसमें मौके पर मिले साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना दिनांक की रात आरोपी पति रूपचंद पटेल अपनी पत्नी सावनी बाई पटेल से शारिरिक संबंध बनाना चाह रहा था, लेकिन उसकी पत्नी ने इंकार कर दिया और वह कमरे से बाहर निकल गई, जिससे आक्रोशित आरोपी पति ने पीछे से जाकर गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामले में रतनपुर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302-IPC के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...