मस्तूरी

श्री राम लला के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार….आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे भक्त :- रंजीत सिंह

उदय सिंह

मस्तूरी – 18 फरवरी को तीसरी ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अयोध्या के लिए रवाना होगी। रंजीत सिंह भाजपा मल्हार मंडल महामंत्री ने बताया हैं कि विधानसभा मस्तुरी एवं मल्हार के अनेक गांवों से भी राम भक्तों की टोली अयोध्या जा रही है। यह आस्था स्पेशल ट्रेन को मोदी की गारंटी के तहत चलाया जा रहा है अब तक दो ट्रेन छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा चुकी है। पहली ट्रेन 4 फरवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से निकली थी और दूसरी 14 फरवरी को रायपुर से निकली थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर 14 फरवरी के दिन आस्था ट्रेन को रवाना किया था। श्री राम लला के भक्तों के लिए ट्रेन में सारे इंतजाम किए गए है। राम भक्तों के लिए चाय-नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था की गई है। राम भक्तों के लिए प्रदेश सरकार ने अयोध्या में रुकने की व्यवस्था भी की है। इस जत्थे में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य समाजो के प्रमुख एवं महिलाओं को भी शामिल किया गया है। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना होने वाले राम भक्तों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। राम भक्तों की टोली को रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओ के द्वारा फूल माला,भगवा तिलक लगाकर रवाना और भगवा गमछा के साथ स्वागत किया जाएगा। उसके बाद राम भक्त जय श्री राम के जयकारे लगाते जाऐंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...