बिलासपुर

उसलापुर पानी टंकी में फाँसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश…पुलिस शिनाख्त कर जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को पानी टंकी पर फंदे में लटकी हुई युवक कि लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास की पानी टंकी में कुडुदंड माताचौरा निवासी संजय की लटकी हुई लाश मिली है। जिसकी सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, जहा उन्होंने देखा कि कपड़े के एक फंदे में युवक की लाश पानी टंकी में लटकी हुई थी।

जिसे उतारकर पुलिस ने मृतक की पहचान करने कि कार्यवाही शुरू की। तभी काफी मशक्कत के बाद पुलिस को पता चला कि फंदे में लटकी हुई लाश कुडुदंड माताचौरा निवासी संजय की है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शायद इसी वजह से उसने आत्म हत्या जैसा बड़ा कदम उठाया होगा। फिलहाल इस पुरे मामले में युवक कि डेड बॉडी को पीएम के लिए शव घर में भेजवा दिया गया है। वही उक्त मामले में पुलिसिया जांच पूरी होने के बाद हत्या या आत्महत्या के सवाल का जवाब मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...