बिलासपुर

श्रीराम लला दर्शन के लिए मल्हार मंडल के भाजपाइयों का जत्था अयोध्या रवाना..चली आस्था स्पेशल ट्रेन

उदय सिंह

बिलासपुर – 500 वर्षों के संघर्ष की सफलता से अयोध्या मे निर्मित भव्य राम मंदिर मे श्रीरामलला के पावन विग्रह के दर्शन हेतू भाजपा मल्हार मंडल के कार्यकर्ताओ का एक जत्था आज आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए ।सर्वविदित है कि केन्द्र की मोदी की सरकार के घोषणानुसार श्री राममंदिर दर्शन हेतु पूरे देश मे आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं।

इसी तारम्य मे आज बिलासपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा रामभक्तों के लिए प्लेटफार्म क्र.१से दोपहर 03.00 बजे आस्था ट्रेन रवाना हुई, जिला भाजपा बिलासपुर द्वार रामभक्तों के सुविधाओं के लिए कई टिकट कांउटर तथा स्वागत के लिए पुरी टीम डटी रही।मल्हार के जत्थे के स्वागत राममंदिर दर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक ओम मखीजा सहसंयोजक चंद्रप्रकाश सुर्या देवेन्द्र कौशिक , मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू,राजेश तिवारी भृगुअवस्थी पवन श्रीवास तथा राजकुमार वर्मा ने किया

मल्हार मंडल ग्रुप से अजय प्रकाश सदस्य रामनारायण भारद्वाज मंडल महामंत्री रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष रोहित कश्यप, कोषाध्यक्ष भूषण मधुकर, विनोद सिंह, द्वारिका टंडन, लोकनाथ बंजारे, इवगेश पटेल,आकाश कैवर्त, विधि रजक गुलजार सिंह सहित सभी रामभक्त मौजूद रहे

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...