पचपेड़ी

पचपेड़ी: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप…. 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी से प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल गौ रक्षा जिला प्रमुख मंजीश सिंह ने इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि लंबे समय से ग्राम सुकुलकारी में धर्मांतरण की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच 07 सितंबर 2025 को दोपहर उन्हें सूचना मिली कि गांव के दो अलग-अलग घरों में प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। सूचना पर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे बजरंग दल पदाधिकारी ने देखा कि पास्टर ईश्वर महिलांगे, विनोद महिलांगे, दिलीप बंजारे और दो अन्य महिलाएं सभा का संचालन कर रही थीं।

वहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद थे। मौके पर भोजन की व्यवस्था के साथ ही विशेष धर्म से जुड़ी बड़ी मात्रा में किताबें भी मिलीं। आरोप है कि पैसों और इलाज का लालच देकर ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पास्टर ईश्वर महिलांगे, विनोद महिलांगे, दिलीप बंजारे के खिलाफ नामजद तथा दो महिलाओं के खिलाफ अज्ञात आरोपियों के रूप में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...