बिलासपुर

“बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल”

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में इलाज के दौरान एक आदिवासी महिला की मौत के बाद उसके शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोपों ने मानवीय संवेदनाओं और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हरिओम हॉस्पिटल का है, जहां कोरिया जिले की निवासी 47 वर्षीय तिल बसिया बाई पति जगन्नाथ का उपचार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को पेड़ से गिरने की वजह से दुर्घटना में घायल होने के बाद महिला को इलाज के लिए हरिओम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

विजय केसरवानी कांग्रेस नेता

जहाँ उपचार के दौरान 29 जुलाई की सुबह उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज का बिल जमा नहीं होने के कारण शव को 24 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में ही रोके रखा।जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि इस घटना की जानकारी सांसद ज्योत्सना महंत को मिलने के बाद उनकी सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि महिला की मृत्यु हो चुकी थी तो शव को तत्काल सरकारी अस्पताल की मर्च्युरी क्यों नहीं भेजा गया। उनका आरोप है कि बिल भुगतान नहीं होने के कारण शव को अस्पताल में ही रखा गया, जो अत्यंत अमानवीय है।

डॉक्टर अभिषेक कश्यप


वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अस्पताल के डॉ. अभिषेक के अनुसार मामला मेडिको-लीगल केस का था, इसलिए शव परिजनों को सीधे नहीं सौंपा जा सकता था। उन्होंने बताया कि पुलिस को समय पर सूचना दे दी गई थी और पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना था। लेकिन परिजन यहां नही थे, फोन भी बंद था। अस्पताल प्रबंधन ने यह भी स्वीकार किया कि इलाज के दौरान करीब 84 हजार रुपये का बिल बना था, जबकि परिजनों ने केवल 5 हजार रुपये जमा कराए थे।

हॉस्पिटल में हंगामा

हालांकि उनका दावा है कि बिल के भुगतान को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया और न ही शव रोककर पैसे मांगे गए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर परिजन महिला को इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर बिलासपुर तक लाए, तो फिर मृत्यु के बाद उसे लेने में देरी क्यों हुई? माना जा रहा है कि वे बिल की व्यवस्था के लिए गांव लौटे होंगे। अब इस संवेदनशील मामले की सच्चाई परिजनों के पहुंचने और प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी