कोटा

बस और कार की आमने सामने हुई टक्कर, 2 बच्चों सहित 6 घायल..

प्रेम सोमवंशी

कोटा – लोरमी मार्ग में ग्राम लोकबंद के पास ओवर टेक करने के चक्कर में कार और बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार दो बच्चों सहित 6 लोगों को चोट आई है। सूचना मिलते ही कोटा थाना की डायल 112 घटना स्थल पहुँचकर घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार बस क्रमांक CG 10 C 1700 कोटा की ओर से लोरमी की तरफ जा रही थी कि लोरमी तरफ से आ रही स्विफ्ट कार क्रमांक CG 10 AJ 2043 दोनो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस और कार की टक्कर हो गई। स्विफ्ट कार में सवार खिलेश्वर शर्मा, रामअवतार शर्मा, रतनू दीवार, कृष्ण अवतार शर्मा एवं दो बच्चे शांतनु शर्मा 9 साल व प्रियांशु शर्मा 3 साल को चोट आई है जिन्हें कोटा थाना की डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी