रायपुर

महतारी वंदन योजना : 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन…प्रथम चरण में दिखा जबरदस्त उत्साह

रमेश राजपूत

रायपुर – महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन भरने के लिए प्रथम चरण के अंतिम दिन भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी जिले में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं ने काफी बड़ी संख्या में आवेदन किया। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रथम चरण में आवेदन करने के अंतिम दिन 20 फरवरी को प्रदेश में 1 लाख 78 हजार 514 महिलाओं ने आवेदन किया। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकेंगी।  

जिलेवार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 03 लाख 13 हजार 379, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 88 हजार 939, बलरामपुर में 02 लाख 11 हजार 985 महिलाओं ने आवेदन की है। इसी प्रकार बलौदाबाजार में 03 लाख 49 हजार 681, कोण्डागांव 01 लाख 36 हजार 680, कवर्धा 02 लाख 54 हजार 876, सूरजपुर में 02 लाख 14 हजार 567, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 95 हजार 89, गरियाबंद में 01 लाख 94 हजार 662, बेमेतरा में 02 लाख 63 हजार 711, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 89 हजार 163, रायपुर से 05 लाख 63 हजार 413, राजनांदगांव से 02 लाख 58 हजार 198, सक्ती से 02 लाख 11 हजार 282 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के तहत् आवेदन किया है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 1लाख 14 हजार 713, मुंगेली से 02 लाख 52 हजार 46, बालोद से 02 लाख 57 हजार 68, दंतेवाड़ा से 56 हजार 636, धमतरी से 2 लाख 73 हजार 19, जशपुर से 02 लाख 29 हजार 631, कोरबा से 03 लाख 8 हजार 363, कांकेर से 02 लाख  47 हजार 109, बस्तर से 01 लाख 90 हजार 357, दुर्ग में 04 लाख 21 हजार 701, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 01 लाख 05 हजार 844, बिलासपुर से 04 लाख 12 हजार 716, सरगुजा से 02 लाख 39 हजार 129, कोरिया से 61 हजार 907, सुकमा से 52 हजार 324, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 95 हजार 982, महासमुंद से 03 लाख 46 हजार 953, नारायणपुर से 27 हजार 503 और बीजापुर जिले से 35 हजार 465 महिलाओं से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा... तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा...मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या...हुआ चौकाने वाला खुलासा, सुसाईड नोट और ऑडियो रिकार्डिंग...