बिलासपुर

जिले में संक्रमितों की पहचान में आई तेजी, तो मौत के मामले हुए कम…. अब तक 144 की जा चुकी है जान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत के मामले में राहतभरी खबर आई है। जिले में शनिवार को केवल एक ही कोविड मरीज के मौत होने की पुष्टि हुई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 144 हो गई है। बताया जा रहा है शनिवार को जिस मरीज की मौत हुई है। वह तिफरा का रहने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति है। जिसे कोविड पॉजिटिव आने के बाद 24 सितंबर को कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उसकी तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उसे कोविड हॉस्पिटल से आरबी हॉस्पिटल रैफर किया गया था।

लेकिन हॉस्पिटल पहुँचने से पहले ही मरीज की मौत हो गई थी। हॉस्पिटल के डॉक्टरो ने जांच के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया है। इसी तरह शुक्रवार देर रात नगोई सरकण्डा में रहने वाले 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सिम्स में हुई है। इसके अलावा सिम्स हॉस्पिटल में अमेरी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शनिवार शाम हुई है। हालाकि अब तक मरीज की कोविड रिपोर्ट नही आई है। डॉक्टरो के अनुसार मरीज की एंटीजन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

जबकि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकि है। जिसके आने के बाद ही डेड बॉडी के दाह संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा जांजगीर के गिधौरी में रहने वाले 46 वर्षीय संक्रमित मरीज ने भी महादेव हॉस्पिटल में दम तोड़ है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार