कोटा

4 साल के मासूम पर अत्याचार का मामला…आरोपिया कथित माँ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मात्र चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ना किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम ने 27 नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि करगीरोड कोटा के वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक के पास रहने वाली राजकुमारी भैना अपने कथित गोद लिए हुए छोटे बच्चे को घर में बाहर से ताला बंद करके रखा जाता है और गाली-गलौज, मारपीट और शारीरिक यातना दे रही है।

सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। टीम ने बच्चे की हालत देखकर और उसके शरीर पर मिले चोटों के निशानों के आधार पर प्रताड़ना की पुष्टि की। मासूम की दशा देखकर पुलिस कर्मी भी द्रवित हो उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी राजकुमारी भैना पति स्व. राजकुमार भैना, उम्र 34 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 तथा

किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत अपराध दर्ज किया। बाद में महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित बच्चे को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहाँ उसे चिकित्सा उपचार और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

इस संवेदनशील कार्रवाई में उप निरीक्षक मीना ठाकुर, म.आर. दीपिका लोनिया, आरक्षक दीप सिंह और प्रफुल्ल यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। यह घटना समाज को संवेदनशीलता और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की एक गंभीर चेतावनी देती है।

error: Content is protected !!
Letest
जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ...