महासमुंद

मारूति आर्टिका कार में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ गाँजा जब्त….पुलिस की नाकेबंदी से डरकर वाहन छोड़ भागे तस्कर….उड़ीसा से लाया जा रहा था गाँजा

रमेश राजपूत

महासमुंद – ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहाॅं से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करने, इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने, ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने निर्देशित किया गया था। इसी दौरान 18.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारूति आर्टिका कार में पदमपुर ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन किया जा रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम के द्वारा पलसापाली नाका बसना के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति आर्टिका क्रमांक GJ 14 AA 5971 आ रही थी जो पुलिस टीम को खडा देख तेज रफ्तार से नाका को तोड़ कर बसना सिटी की तरफ भाग गया और पुलिस टीम द्वारा पकड़ने के डर से वाहन को नायक पारा बसना में खड़ी कर आरोपी फरार हो गये।वाहन की तलाशी ली गई। मारूति आर्टिका के पीछे डिक्की में 08 प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 08 प्लास्टिक बोरी में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर वाहन को जप्त किया कर 165 किलो ग्राम कीमती 41,25,000 रूपये गांजा एवं मारूति आर्टिका कार कीमती 3,00,000 रूपये कुल कीमती 44,25,000 रूपये जप्त किया गया। पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा है। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर अज्ञात वाहन के चालक व अज्ञात आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी