रतनपुर

महंत पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…पुरानी रंजिश पर दिया था घटना को अंजाम

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कका पहाड़ आश्रम में महंत पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पुरानी रंजिश पर वारदात को अंजाम दिया था। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी महंत श्यामसुन्दर दास पर रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा द्वारा आश्रम (काली कमली) में रात्रि करीबन 07:00 बजे आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहीं पास में रखे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था, रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी घटना कर फरार हो गया था, जिसे मुखबीर द्वारा आरोपी के कोटा में होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये कोटा से पकड़ा गया। उक्त आरोपी सुरेश कुमार उर्फ दारा गुप्ता से पुछताछ किया जो आरोपी द्वारा घटना को स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को धारा 294,506,323,307 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव आर. दीपक मरावी, बसंत मानिकपुरी की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च...