रायगढ़

मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या…लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय धनेश्वरी विश्वकर्मा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने ही मंगलसूत्र से गला घोंटकर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को 1 अप्रैल 2026 को जिंदल अस्पताल, पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की आकस्मिक मौत की सूचना मिली थी। इस पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने गले पर दबाव से दम घुटने को मौत का कारण बताते हुए इसे होमीसाइडल यानी हत्या घोषित किया। जांच में सामने आया कि धनेश्वरी का विवाह पहले मनोज विश्वकर्मा से हुआ था और उसके तीन बच्चे हैं। पति से अलग रहने के बाद वह पिछले करीब चार वर्षों से विकेश कुमार बरेठ के साथ किरोड़ीमल नगर में रह रही थी। दोनों के बीच शादी, तलाक और बीमारी को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी विकेश ने बताया कि घटना के दिन धनेश्वरी ने समय पर दवा नहीं ली थी, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने पीछे से मृतिका के मंगलसूत्र को पकड़कर खींचा, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई। बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत धारा 103(1) और 238 बीएनएस में केस दर्ज कर 26 वर्षीय आरोपी विकेश कुमार बरेठ, निवासी भंवरमाल, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च...