रायगढ़

ट्रेडिंग में पैसे गंवाने के बाद युवक ने युवती को किया किडनैप…परिजनों से की फिरौती की मांग, सनसनीखेज मामले का ऐसे हुआ खुलासा

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – फिल्मी स्टाइल में युवती को किडनैपिंग कर परिजनों से एक लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। ट्रेडिंग के चक्कर में काफी पैसे गवाने के बाद उसकी भरपाई के लिए आरोपी ने यह षड्यंत्र रचा था। लेकिन उसमे वह सफल नहीं हो सका। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। जहा अपने सहेली के यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती 27 फरवरी को अपने घर वालो को घर आ रही हु करके किराए के मकान से निकली थी। लेकर देर रात तक वह घर नही पहुंची। इसी बीच युवती के मोबाइल से उनके परिजनों के मोबाइल पर फिल्मी स्टाइल में युवती को बंधक बनाए हुए फोटो को उन्हें भेज एक लाख रुपए की मांग की गई। जिससे घबराए परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की। इसी बीच युवती किसी तरह युवक के चंगुल से भाग कर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुंची। जहा रायगढ़ पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि महुआपाली निवासी कमलेश्वर पटेल की जान पहचान युवती से थी। 27 फरवरी को वह घर के लिए निकली तो आरोपी युवक उसे रास्ते में मिला। फिर अपने झांसे में लेकर उसे बिलासपुर एक होटल में ले आया उसके बाद युवती के मोबाइल पर ही उनके परिजनों को फिरौती की रकम की मांग करने लगा। लेकिन युवती के सुझबुझ के कारण युवती युवक के चंगुल से भाग निकली। इधर युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहा युवक ने बताया की वह ट्रेडिंग के चक्कर में काफी पैसे हार चुका था। जिसके कारण वह युवती को किडनैप कर फिरौती कि रकम से उसकी भरपाई करने की योजना बनाई थी। लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इधर चक्रधर पुलिस ने आरोपी को अपहरण के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर, साइबर सेल रायगढ़ एवं बिलासपुर पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...