जांजगीर चाँपा

ज्वेलरी शॉप से 4.50 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर ठगी…शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप में पहुंच 4 लाख 50 हजार के जेवर पर अपना हाथ साफ करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। बलौदा पुलिस ने आरोपी को उड़िसा से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी पवन कुमार देवांगन ने थाने में 8 फरवरी को थाने में अपने दुकान से 4 लाख 50 हजार रुपए के जेवर गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे उसने बताया था की 7 फरवरी को देवांगन मोहल्ले में स्थित उनकी दुकान पर एक व्यक्ति शाम को चांदी का लॉकेट लेने पहुंचा था जिसने बड़े ही शातिर तरीके से दुकानदार को अपनी बातों में फंसा कर गल्ले में रखें जेवर से भरे डब्बे पर हाथ साफ कर वहां से रफू चक्कर हो गया था इधर मामले में बलौदा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जोंग निवासी आरोपी नवी हुसैन ने ही उक्त घटना को अंजाम दिया है। जो अभी उड़िसा में छुपा हुआ है। इधर मामले में पुलिस ने तत्काल उड़िसा टीम भेज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 17 हजार रूपए जब्त किया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर गजाधर पाटनवार, आरक्षक युवराज सिंह, शहबाज अहमद, देवराज लसार का सराहनिय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार