रायगढ़

पेट्रोल पंप में घुसकर आरोपी ने संचालक को मारा चाकू…बैग लूटकर हुआ फरार, देर रात की घटना

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – देर रात धारदार हथियार के साथ पैट्रोल पंप में लूटपाट करने वाले युवक को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात 12.30 बजे एक युवक घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत गोमती फ्यूल (पेट्रोल पंप) में घुस आया। जहाँ धारदार हथियार से वहा मौजूद संचालक खीरूराम के पेट पर हमला कर वहा से काले बैग को लेकर फरार हो गया। इधर मामले की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला शुरू किया। इस दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने वार्ड नंबर 03 घरघोडा निवासी अस्मित नाग उर्फ बोबी को पकड़ा। जिससे पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने की बात कही।

वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तत्काल पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा और उनके टीम में उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा, आरक्षक प्रहलाद भगत, उधो पटेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक विकास प्रधान और रविन्द्र गुप्ता की भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज