जांजगीर चाँपा

अकेली महिला के घर घुसकर दुष्कर्म की घटना…किसी को बताने पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ आरोपी ने घर घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें आरोपी ने दुष्कर्म की जानकारी किसी को देने पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी, घटना 3 सितंबर की है जब पीड़िता घर मे अकेली थी तभी आरोपी ओमप्रकाश साहू जबरदस्ती घर मे घुसा और महिला के साथ बल पूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, साथ ही उसने दुष्कर्म की जानकारी किसी को देने पर पति और बच्चे की हत्या करने की धमकी भी दिया था, घटना से व्यथित महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी फिर इसकी रिपोर्ट अकलतरा थाने में दर्ज कराई, शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज जांच शुरू की वही आरोपी की तलाश में जुट गई, जिन्होंने घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश साहू निवासी लटिया (पकरिया) थाना अकलतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुल सिंह पटटावी, उप निरी लालन पटेल, आर. प्रदीप दुबे, बृजपाल बर्मन, अजय भानू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे, VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र...