बिलासपुर

पुलिस को दो चोरी के मामलों में मिली सफलता, एक शातिर चोर तो दूसरा नाबिलग निकला आरोपी…चोरी के माल को किया गया जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सिरगिट्टी पुलिस ने दो अलग अलग चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहला मामला तिफरा पुराना शराब दुकान के पास का है जहाँ प्रार्थी महेश चन्द्रिकापुरे की जमीन है जहाँ वह कंस्ट्रक्शन का काम करा रहे है, जहाँ लगातार सामानों की चोरी हो रही थी, जिसकी वजह से ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे साइट पर लगवाए और चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जहाँ फिर से सामानों की चोरी हुई, तब सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि पास ही रहने वाला एक नाबालिग लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है, जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नाबालिग को पकड़ा गया और उसके घर से सेंट्रिंग प्लेट, रॉड, पाइप, ड्रम सहित लगभग 10 हजार से अधिक के सामान को बरामद किया गया है, वही दूसरा मामला सिरगिट्टी भवानी नगर का है जहां शंकर भोले मिश्रा की हार्ड वेयर की दुकान है, 4 अक्टूबर की दोपहर प्रार्थी द्वारा अपने पिता को दुकान में बैठाकर मार्केट सब्जी लेने चले गया था, तभी प्रार्थी के पिता के दुकान में व्यस्त होते ही अज्ञात चोर द्वारा गल्ले और गद्दे के नीचे रखे नगदी रकम 10 हजार रुपए और सहित एक मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया गया था।

घटना की शिकायत प्रार्थी द्वारा थाने में दर्ज की गई थी, जिसके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही किशोर गरुड़ उर्फ लंकर पिता कैलाश गरुड़ उम्र 40 वर्ष को धर दबोचा जिसने पुलिस पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया, जिसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन और 3600 रुपए को बरामद किया गया है, गौरतलब है कि आरोपी आदतन अपराधी है, जिसे पुलिस पहले भी कई मामलों में जेल भेज चुकी है, जो एक फिर पुलिस हिरासत में है। दोनों ही मामलों में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,