मल्हार

तालाब में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत…गांव में छाया मातम मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र के ग्राम अकोला में गुरुवार को एक हृदय विदारक घटना में डेढ़ साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अकोला निवासी अर्जुन कुमार मैत्री किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी भी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। इसी बीच गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे अर्जुन का डेढ़ साल का बेटा अंकित मैत्री घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते सभी बच्चे घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बदहा तालाब की ओर चले गए, जहां वे तालाब की पचरी किनारे की सीढ़ी पर खेलने लगे। खेल के दौरान अचानक अंकित का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। उसी समय पास ही गाय चरा रहे एक चरवाहे ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही अंकित के पिता अर्जुन मैत्री मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में मातम पसर गया है। फिलहाल मल्हार पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पुलिस बच्चों की मौजूदगी, तालाब की स्थिति और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके। यह हादसा एक बार फिर से बच्चों की सुरक्षा और निगरानी की आवश्यकता को उजागर करता है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...