महासमुंद

गाँजे की बड़ी खेप लगी पुलिस के हत्थे…माजदा ट्रक से 8 करोड़ 62 लाख कीमती 1725 किलोग्राम गाँजा जब्त, ट्रक में सब्जी कैरेट के नीचे छिपाकर कर रहे थे तस्करी

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले की पुलिस ने एक बार फिर अवैध गाँजे की तस्करी करने वाले बड़ी खेप को रास्ते मे ही पकड़ लिया है, जिसमें एक माजदा ट्रक से 8 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपए कीमती 1725 किलोग्राम गाँजे को जब्त किया गया है वही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो गाँजे की खेप उड़ीसा से महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद पुलिस द्वारा जिले की सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में लगातार चेकिंग की जा रही है। जहाँ 02/03/2024 को मुखबीर की सूचना पर उडिसा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी,

जहाँ चेकिंग के दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक माजदा ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को रोका गया वाहन मे दो व्यक्ति सवार थे, पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने पर कडाई से पुछताछ किया गया, जिस पर वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताये, जिनकी पहचान अविनाश म्हस्के पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के उम्र 27 साल भिल्पुरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना महाराष्ट्र और संतोस पवार पिता भीमराव पवार उम्र 32 साल बंजरउमरद थाना व जिला जालना महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन मे 50 ‍नग प्ला‍स्टिक बोरियों मे 862 पैकेट खाकी रंग के टेप से पैकिंग किया हुआ कुल वजन 1725 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिस पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियो से 1725 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची...