रतनपुर

नाबालिग को घर मे बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला… फरार आरोपी अब हुआ गिरफ्तार, 2 दिनों तक अपने घर में कैद रखा था नाबालिग को

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नाबालिग युवती के परिजनों की अनुपस्थिति में किसी काम के बहाने अपने घर बुलाकर आरोपी युवक ने उसे बंधक बना लिया और 2 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा, युवक के चंगुल से बचकर निकली परिजनों के पास पहुँचने पर परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई तब से आरोपी युवक फरार था, जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 17/11/2023 को विधानसभा चुनाव के दौरान प्रार्थी अपनी पत्नि के साथ वोट डालने गये थे, उसकी नाबालिक लड़की घर में अकेली थी, तभी गाँव का रहने वाला परमेश्वर उर्फ अन्नू धीवर नाबालिक लड़की को काम के बहाने बुलाकर अपने घर में बंद कर इसकी नाबालिक लड़की को धमकाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा दो दिन तक अपने घर में ही रखा था । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। बालिका संबंधी अपराध होने से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाना से टीम रवाना कर आरोपी परमेश्वर धीवर उर्फ अन्नु को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर घटना करना स्वीकार करने से, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, आर. अजय भारद्वाज, दीपक मरावी म. आर. अनीशा कश्यप की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...