रायगढ़

चाकू अड़ाकर राहगीर से लूटपाट…पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – राह चलते बाइक सवार के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाल रोड़ बैहामुडा संतोष ढाबा के पास है। जहा खरसिया निवासी वेद प्रकाश चौहान अपने दोस्त के यहा घरघोडा आया हुआ था। जहा से एक मार्च को वहा अपने बाइक में लौट रहा था। तभी छाल रोड बैहामुडा संतोष ढाबा के पास दो युवक रोककर हथियार (चाकू) दिखाकर रूपये मांगे और उसके पास रखे 2,300 रूपये को लुटकर भाग गए थे। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैहामुडा निवासी जितेन्द्र साहू और गजेन्द्र सारथी उर्फ गज्जू ने घटना को अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने में दबिश देकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया गया है। वही आरोपियों के खिलाफ़ लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीआई घरघोड़ा शरद चन्द्रा के सहित सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक दीपक भगत और उद्यो पटेल की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...