रायगढ़

जुआरियों की भनक लगते ही पुलिस ने मारी रेड…मौके पर चार जुआरियों से 246000 रुपए जब्त

भुवनेश्वर न्यूज़

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लाखों रुपए के चल रहे जुए की महफिल में दबिश देकर चार जुआरी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2 लाख 46 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि गांव में जुए की महफिल सजी हुई है जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर छापा मारा। जहां पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने लगे, लेकिन स्थानीय पुलिस की सूझबूझ से वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके।

जहां मौके पर चंद्रपुर निवासी जागेश्वर साव ,गांधीगंज निवासी प्रकाश अग्रवाल, पुरानी फैक्ट्री निवासी प्रदीप जायसवाल और रायगढ़ निवासी दयाराम अग्रवाल को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा आपको बता दे की महेश चंद्र लोगों के द्वारा लगाई गई इस महफिल में दो लाख रुपए से भी अधिक रुपए पर हार जीत का दम लगाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने चारो आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 46 हजार 600 रुपए सहित ताश के पत्ते बरामद किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की गई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। जुआ रेड कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष आरक्षक चूड़ामणि गुप्ता , नन्द कुमार पैकारा तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...