रायगढ़

जुआरियों की भनक लगते ही पुलिस ने मारी रेड…मौके पर चार जुआरियों से 246000 रुपए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लाखों रुपए के चल रहे जुए की महफिल में दबिश देकर चार जुआरी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2 लाख 46 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि गांव में जुए की महफिल सजी हुई है जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर छापा मारा। जहां पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने लगे, लेकिन स्थानीय पुलिस की सूझबूझ से वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके। जहां मौके पर चंद्रपुर निवासी जागेश्वर साव ,गांधीगंज निवासी प्रकाश अग्रवाल, पुरानी फैक्ट्री निवासी प्रदीप जायसवाल और रायगढ़ निवासी दयाराम अग्रवाल को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ाआपको बता दे की महेश चंद्र लोगों के द्वारा लगाई गई इस महफिल में दो लाख रुपए से भी अधिक रुपए पर हार जीत का दम लगाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने चारो आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 46 हजार 600 रुपए सहित ताश के पत्ते बरामद किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की गई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। जुआ रेड कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष आरक्षक चूड़ामणि गुप्ता , नन्द कुमार पैकारा तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...