बिलासपुर

बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की घटना…नकाबपोश स्कूटी सवार आरोपी ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हरकत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाने से चंद दूरी पर चार दुकानों में लाखों की चोरी का मामला अभी सुलझा नही है वही फिर एक आपराधिक घटना सामने आई है, जहाँ जूना बिलासपुर कृष्णा नगर निवासी व्यवसायी विशाल हरियानी की बुजुर्ग दादी सुलक्षणी देवी हरियानी से एक नकाबपोश स्कूटी सवार ने पूछने के बहाने बात की कोशिश की और उनके गले मे पहने सोने के चैन पर झप्पटा मारकर छिनने की कोशिश करने लगा, जिससे संघर्ष करते हुए महिला ने चैन को पकड़ लिया तभी सोने का लॉकेट 4 ग्राम कीमती 24 हजार रुपए लगभग नीचे गिर गया, जिसे आरोपी लेकर फरार हो गया।

घटना दोपहर 3:30 बजे की है, जिसके बाद भी आरोपी ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों ने उक्त आरोपी की तलाश की लेकिन वह नही मिला वही सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्कूटी क्रमांक CG 10 BL 1943 में भागता दिखाई दे रहा है, जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 392-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम