बिलासपुर

बिलासपुर:- धोखाधड़ी का मामला:- व्यवसायिक ऋण दिलाने के नाम पर युवक से हड़पे 4.50 लाख रुपये,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा में एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें ग्राम सारधा निवासी अमित कुमार निर्णजक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मनोहर रात्रे पिता भागवत रात्रे, निवासी ग्राम झाल, थाना बिल्हा ने व्यवसायिक ऋण दिलाने का झांसा देकर अमित से जरूरी दस्तावेज व चेक प्राप्त किया और फिर उक्त चेक क्रमांक 533267 के माध्यम से कैनरा बैंक, चकरभाठा शाखा से 4.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। प्रार्थी अमित ने बताया कि मनोहर रात्रे ने प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत छह लाख रुपये दिलाने का वादा किया था और इसी आधार पर उसके आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक की प्रतिलिपि व एक चेक गारंटी के रूप में ले गया। लेकिन लोन की प्रक्रिया आगे न बढ़ाकर उसने चेक का दुरुपयोग करते हुए 4 अप्रैल 2025 को भारी रकम अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। अमित कुमार ने जब बैंक से मिली मैसेज जानकारी के आधार पर संपर्क साधने का प्रयास किया, तो मनोहर का मोबाइल बंद मिला। इस धोखाधड़ी से न केवल अमित को आर्थिक हानि हुई है, बल्कि मानसिक रूप से भी वह परेशान है। थाना चकरभाठा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मनोहर रात्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...