रायगढ़

पुरानी रंजिश में 2 नाबालिगों ने चाकू मारकर की हत्या…पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर भेजा हिरासत में

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – मोबाइल दुकान में सो रहे युवक के ऊपर चाकू से हमला करने वाले दो नाबालिग लड़को को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च को घरघोड़ा क्षेत्र अंतगर्त बस स्टैण्ड तिराहा के पास सपना मोबाइल दुकान के परछी में सो रहे जगन्नाथ चौहान की मोहल्ले के ही दो युवकों ने मुक्का से मारपीट कर चाकू से पेट, सीने में मारकर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पाकर 112 को टीम पहुंची। जिन्होने आननफानन में सीएचसी घरघोड़ा लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले में परिजनों के शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक जगन्नाथ चौहान घूम-घूम कर कबाड़ी बीनने का काम करता था, जिसका अपचारी बालकों से पूर्व विवाद था। जिसकी रंजिश को पूरा करने उन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया है। इधर मामले में दो नाबालिग आरोपियों से 2 नग चाकू को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक शरद चन्द्रा, उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक उद्यो पटेल, प्रहलाद भगत, सुमित उरांव की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम