छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हरकत, फिर भी महिला गिरोह जुर्म कबूलने को तैयार नहीं

ऐसे में यह शंका गहरा रहा है कि पुख्ता सबूत होने के बावजूद कहीं चोर गिरोह की महिलाओं को छोड़ना न पड़ जाये

बिलासपुर मो.नासिर

कुछ दिनों पहले सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक स्थित दिव्य ज्वेलर्स में चोर गिरोह की कुछ महिलाएं खरीदारी के बहाने पहुंची थी । उस वक्त दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी। दुकानदार को अपनी बातों में उलझा कर गिरोह की महिलाओं ने चांदी के पायल दिखाने को कहा और इसी दौरान दुकानदार की निगाह बचाकर कई पायल अपने पास मौजूद बैग में भर ली, लेकिन उन्हें इस बात का एहसास तक नहीं था कि उनकी यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो रही है। उनके जाने के बाद दिव्य ज्वेलर्स के संचालक को चोरी की जानकारी हुई। सरकंडा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हकीकत का पता चल गया। सरकंडा पुलिस ने फुटेज में दिख रही महिलाओं को ढूंढ कर हिरासत में भी ले लिया ।बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से पुलिस उनसे चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है लेकिन शातिर चोरों ने अपनी जुबान सील ली है ।न पुलिस हर पैंतरे आजमा चुकी है, लेकिन महिलाओं की जुबान नहीं खुलवा पाई।ऐसे में यह शंका गहरा रहा है कि पुख्ता सबूत होने के बावजूद कहीं चोर गिरोह की महिलाओं को छोड़ना न पड़ जाये।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम