बिलासपुर

निजात अभियान :- ड्राई डे पर शराब बेंच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 36 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ड्राई डे पर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही कि जहाँ 4 आरोपियों से करीब 36 लीटर शराब बरामद किया गया है। पहला मामला सकरी थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहा पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर कोड़ापुरी में दबिश दी। जहां रहने वाले युवराज साहू के पास से पुलिस को 10 लीटर महुआ और 2.7 लीटर देशी शराब मिली है। इसी तरह दूसरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरपारा का है। जहां पुलिस को सूचना मिली किखटिक मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसपर पुलिस ने वहा छापेमारी कि कार्यवाही कि जिसमे वहा रहने वाले सुमीत खटिक उर्फ चुन्नी खटीक के पास से पुलिस को 43 पाव (7.740 लीटर) इंग्लिश शराब मिला है। वही तीसरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरवीडीह और खैरा में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना पर रतनपुर पुलिस ने वहां छापेमारी की कार्रवाई की जिसमें भरवीडीह निवासी प्रदीप कुमार कमल के घर से 32 पाव देशी प्लेन शराब तो वही खैरा निवासी श्यामलाल साहू के आंगन में 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। इन सभी मामलों में स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...