बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब में संगोष्ठी व महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान….स्त्रियां तभी आगे बढ़ती हैं, जब पुरुष उनका सम्मान करते हैं:–प्रो.अंजू शुक्ला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी व महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला पत्रकारों ने भी आज पत्रकारिता और चुनौतियों पर अपनी बात रखी और अपने अनुभव साझा किए। राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में गुरुवार को संगोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि डीपी विप्र कॉलेज की प्राचार्या डॉ अंजू शुक्ला ने कहा कि जिस प्रकार दर्पण हमें चेहरा दिखाता है, उसी तरह पत्रकारिता बताती है कि समाज में हमारी छवि कैसी है। उन्होंने कहा कि स्त्रियां तभी आगे बढ़ती है, जब पुरुष उनका सम्मान करता है। पुरुष चेतना है, तो स्त्री उसकी शक्ति है। जहां स्त्रियां नहीं होती, वहां परिवार बिखर जाता है। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप ने महिलाओं को आपस में तालमेल बनाकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई किसी से कम नही है। आज पुरुष प्रधान समाज जरूर है, लेकिन पुरुष वर्ग हमेशा हमारी सहायता के लिए खड़ा रहता है। विशिष्ठ अतिथि प्रो. किरण दुबे ने बचपन के कठिन दौर को साझा किया। खास तौर पर कोरोना के दौर के भयावह त्रासदी को याद किया कि किस तरह वो खुद और उनका परिवार इस प्रभावित हुआ। उन्होंने कभी हिम्मत ना हारने कि बात कही।कार्यक्रम का संचालन सहसचिव दिलीप जगवानी व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव, कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे, लोकेश वाघमारे, अखलाक खान, जेपी अग्रवाल, पंकज गुप्ते व प्रेस क्लब सदस्य उपस्थित थे।

वही करें, जिसमें उनकी रुचि हो:–पूजा कुमार

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सिटी कोतवाली सीएसपी आईपीएस पूजा कुमार ने अपनी पढ़ाई और आईपीएस बनने तक के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में महिला बेहद सशक्त है।कोई भी ऐसा फिल्ड नहीं, जहां महिलाओं ने अपनी पहचान ना बनाई है। मार्ग छोड़ा हो। उन्होंने कहा कि पेंरंट्स की फ्रीडम बेटियों के लिए जरूरी है। महिलाओं पिंक कालर जॉब का कांसेप्ट होता है, मैं कहती हूं कि वही करें, जिसमें उनकी रुचि हो।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में अतिथियों ने सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र व गुलदस्ते से महिला पत्रकारों का सम्मान किया। इनमें शीला पाठक, तारिणी शुक्ला, शहजादी कुरैशी, मधु शर्मा, काजल कश्यप, स्वाति मिश्रा, उषा सोनी, ऋतु साहू, मधु खान और नियति ओझा को उनकी पत्रकारिता में सक्रिय उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...