क्राईमबिलासपुर

हरी झंडी दिखाकर चलित थाना अंजोर रथ को किया रवाना

डेस्क

बिलासपुर रेंज आईजी ने अंजोर रथ यानी कि चलित थाने की शुरुआत की है।अंजोर रथ के माध्यम से पुलिस विभाग ग्रामीणों को बढ़ते अपराध को लेकर किस तरह से सक्रिय रहना है इस क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएगी।अंजोर रथ पूरी तरह से हाईटेक है,जिसके द्वारा तत्काल सभी समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा।

समाज मे होने वाले अपराध और उसकी रोकथाम को लेकर बिलासपुर पुलिस ने अंजोर रथ की शुरूआत की है। यह रथ गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।आईजी प्रदीप गुप्ता,पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से अंजोर रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। अंजोर रथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मे पहुंच कर लोगो को अपराधों से बचाव की जानकारी देगा ,इसके लिए विभाग ने आडियो और विडियो तैयार किया है। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।जिले के आम नागरिकों को जागरूक और अपराध के प्रति सजग करने के लिए मंगलवार को आईजी प्रदीप गुप्ता और एसपी प्रशांत अग्रवाल ने अंजोर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘अंजोर रथ’ के माध्यम से मुख्यतः चिटफण्ड कंपनियों, साईबर क्राईम, एटीएम फ्रॉड, डॉयल-112, यातायात संबंधी नियम, लैंगिक अपराध, मानव दुर्व्यापार और मानव तस्करी रोकने की जानकारी दी जायेगी।
‘अंजोर रथ’ को प्रदेश के प्रत्येक जिले में पृथक-पृथक तैयार किया जा रहा है। ‘अंजोर रथ’ विशेष रूप से ग्रामीण अंचल के साप्ताहिक बाजारों, स्कूल, कॉलेजों, चौपालों और गांवों में जायेगा। यह रथ पुलिस विभाग के चलित थाने के रूप में कार्य करेगा। अंजोर रथ में चलित थाना का सेटअप प्रदान किया गया है,इसमे एक सहायक उप निरीक्षक,एक हेड कॉन्स्टेबल,2 महिला आरक्षक और साइबर सेल एक्सपर्ट होगा,मौके में मिली शिकायत का निराकरण किया जायेगा और मार्गदर्शन दिया जायेगा।वही गंभीर मामलों में शिकायत लेकर संबंधित थाने में प्रकरण भेजा जायेगा। आम नागरिकों को संज्ञेय तथा असंज्ञेय अपराध के साथ-साथ विधिक जानकारी भी इस रथ के माध्यम से दी जायेगी।

स्कूल, कॉलेज की छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा गुड टच और बेड टच के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। साथ ही रथ के माध्यम से नशा के दुष्परिणाम के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।फिलहाल पुलिस की यह तकनीक कितनी सफल साबित होगी,यह आगामी दिनों पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट