मस्तूरी

घर से घूमने निकले शिक्षा विभाग के कर्मचारी की नदी में मिली लाश….बाइक से बांधकर लाश ठिकाने लगाने की आशंका, मस्तूरी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव के लीलागर नदी के एनीकट में आज शाम लोगों ने एक लाश देखी जो बाइक में बंधी हुई थी। जिसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस शव को नदी से बाहर निकलवाया और मृतक की पहचान कराई गई, जिसकी पहचान मस्तूरी निवासी अमन मिरी पिता राखी मीरी उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई जो शिक्षा विभाग में प्यून था, सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुँचे जिन्होंने मृतक की शिनाख्त की,

उन्होंने पुलिस को बताया कि अमन आज छुट्टी होने पर घर मे ही था जो दोपहर में घूमने निकला था, वह नदी के पास कैसे पहुँचा और क्या घटना हुई कोई नही जानता, लेकिन युवक की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है,

क्योकि लाश रायल एनफील्ड की बुलेट बाइक क्र. CG 10 BR 3951 से बंधी हुई थी, यही वजह है कि ग्रामीण युवक की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने बाइक से बांधकर शव यहाँ फेंकने की बात कह रहे है। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है, जिसकी शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा। वही पुलिस ने बताया की पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी सामने आएगी, जिसके बाद मस्तूरी पुलिस आसपास पूछताछ कर तमाम पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह...