बिलासपुर

शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ताला तोड़कर आगजनी… अज्ञात आरोपी ने दिया घटना को अंजाम, मचा हड़कंप,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना बिल्हा क्षेत्र के ग्राम मुढीपार स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना में 148 बोरी बारदाना तथा चावल जलकर नष्ट हो गए है, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(क) एवं 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दुर्गा प्रसाद कुर्रे ग्राम तेलसरा निवासी हैं और ग्राम तेलसरा, बुंदेला तथा मुढीपार की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में सेल्समेन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे राशन वितरण करने के बाद दुकान में ताला लगाकर चले गए थे। इसके बाद जब वे 11 नवम्बर की सुबह करीब 10:45 बजे दुकान पहुंचे, तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। अंदर जाने पर पाया कि गोदाम में रखी चावल की बोरियों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और दमकल विभाग तथा 112 को सूचना दी। सरपंच श्याम लहरे, पंच एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में नुकसान का आकलन किया गया, जिसमें 148 बोरी बारदाना पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...