बिलासपुर

महतारी वंदन योजना के तहत.. 10 मार्च को जारी होगी पहली किस्त….सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीसी के जरिए करेंगे संबोधित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – महतारी वंदन सम्मेलन की सारी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीसी के जरिए दोपहर 2 बजे योजना की पहली किस्त की राशि का बटन दबाकर खातों में डीबीटी करेंगे। जिले की 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को इसका फायदा होगा। बटन दबाते ही उनके खाते में 1 हजार रुपए की राशि जमा हो जायेगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपए दिया जाएगा। जिले का मुख्य समारोह बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में होगा। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने समारोह स्थल का दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण कर सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को टिप्स दिए। जिला स्तरीय समारोह के साथ जनपद स्तरीय सम्मेलन होंगे। इन स्थलों पर भी प्रधानमंत्री जी के संबोधन सुनने की एलईडी व्यवस्था की गई है। इनमें कोटा के डीकेपी स्कूल परिसर, बिल्हा के मण्डी परिसर, तखतपुर के मण्डी प्रांगण, मस्तुरी के भदौरा ग्राम में तथा रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर से लाइव प्रसारण देखा सुना जा सकेगा।

प्रधानमंत्री के संबोधन के पूर्व 12 से 2 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम होगा। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों का आनंद उठा पाएंगे। विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की 8 परियोजनाओं में कुल मिलाकर 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। परीक्षण में 640 महिलाओं के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। निर्धारित तिथि तक 4,27,227 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। परियोजना वार लाभान्वित हितग्राहियों के अनुसार बिलासपुर से 55 हजार 988, बिल्हा से 61हजार 644, सरकंडा से 66 हजार 171, तखतपुर से 37 हजार 543, सकरी से 47 हजार 594, मस्तुरी से 67 हजार 521 तथा कोटा से 63 हजार 995 महिलाएं शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,