तखतपुर

तीन आरोपियों को चोरी के 6 मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार…लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को दे रहे थे अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – बाइक चोरी के मामलों की तफ्तीश कर रहे पुलिस टीम ने एक गिरोह को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल बरामद हुई है, वही तीन आरोपी पकड़े गए है। गौरतलब है कि दीपक कुमार झा ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , के निर्देश पर रोहित कुमार झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,आशीष अरोरा ,SDOP  कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर मोहन भारद्वाज द्वारा टीम बनाकर चोरी के मामलों में आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल चोरी के संदेही को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपने दो और अन्य साथी के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के मोटरसाइकिल चोरी करना बताया । संदेही के बताए अनुसार उसके दो अन्य साथी के निवास स्थान पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जिन्होंने एक साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किए तथा आरोपियों के बताए अनुसार जिस स्थान पर वे चोरी का मोटरसाइकिल छिपा कर रखे थे वहां दबिश देकर चोरी किए गए 5 नग मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में सुरेश अनंत पिता भागवत अनंत उम्र 27 वर्ष निवासी भीम पुरी, पृथ्वी उर्फ सिद्धांत ध्रुव पिता राधेश्याम ध्रुव उम्र 19 वर्ष  निवासी ढोलकी, मुंगेली,  दिनेश नवरंग पिता उमेंद्र नवरंग उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भीमपुरी तखतपुर द्वारा चोरी किए मोटरसाइकिल के इंजन नंबर चेचिस नंबर का मिलान किया गया जिसमें से दो मोटरसाइकिल थाना तखतपुर के पंजीबद्ध अपराध में से होना पाया गया आरोपी गणों ने भी तखतपुर क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार की आरोपीगण के कब्जे से चोरी किए 5 नग मोटरसाइकिल तथा अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल कीमती ₹200000 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4 )सीआरपीसी 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध  कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सऊनि संतोष पात्रे संतोष यादव आरक्षक तरुण केसरवानी उदय पाटील आकाश निषाद का विशेष भूमिका रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,