बिलासपुर

हत्याकांड :- खून के सगे छोटे भाई ने ही की बड़े भाई की हत्या…घटना से मचा हड़कंप, विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष, मृतक की पत्नी भी हुई लहूलुहान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना इलाके में हत्या का मामला सामने आया है जिसमे सकरी अटल आवास में रहें वाले छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया, इस वारदात में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के वक्त मृतक की पत्नी, बच्चे और मां-बाप भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनो भाईयो के बीच हो रहे विवाद की जानकारी आस पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी थी इसके बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास में रहने वाले दो श्रमिकों के बीच झगडा हुआ।

छोटा भाई मनमोहन बंजारे ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता है। वही मृतक बड़ा भाई मूलचंद भी रोजी मजूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था, बताया जा रहा है की शनिवार की देर रात शराब के नशे में बड़े भाई मूलचंद बंजारे और छोटे भाई मनमोहन बंजारे के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मृतक के मां बाप के अलावा मूलचंद की पत्नी भी मौजूद थीं। विवाद शनिवार की देर रात से शुरू हुआ और रविवार तक चला।

इसी बीच आवेश में आकर आज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी और बांस के डंडे से हमला कर दिया। जिससे मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई, इस वारदात में मृतक की पत्नी को भी चोट आई है, जिसका इलाज जारी है। लोगों का कहना है की अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद ये वारदात नही होती पर जानकारी होने के बाद भी कोई नही आया और हत्या की वारदात हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,