बिलासपुर

गैंगरेप :-  न्यायधानी हुई शर्मशार…देर रात घर लौट रही युवती से 2 आरोपियों ने किया दुष्कर्म, घटना का बनाया वीडियो भी और दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में फिर एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 2 वहशी दरिंदो ने देर रात घर लौट रही एक युवती को अपना शिकार बनाया है, जिन्होंने रेप करते हुए वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी के साथ ही जान से मारने की धमकी देकर घटना के बारे में किसी को कुछ नही बताने की बात कही थी। मामले में पीड़िता ने थाने पहुँचकर घटना की जानकारी दी और एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी और उन्हें 24 घण्टे के भीतर सफलता भी मिली और दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। ग़ौरतलब है की सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता 08.03.2024 की रात करीब 02़.00 बजे अपने दोस्त से मिलकर घर जा रही थी कि उसी समय पड़ोसी बढकु और बईगा जो कि पहले से अंधेरे में छिपकर बैठे हुये थे दोनो पीडिता को देखकर बाहर निकले और पीड़िता को पकड़ कर जबरदस्ती पास के टूटे फूटे जर्जर मकान में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म को अंजाम दिया और दुष्कर्म करते विडियो बनाकर घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने कि धमकी दिये।

मामले में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीयो के ठिकानों में जाकर पतासाजी किया गया जहाँ से आरोपी फरार हो चुके थे, इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी परसदा भरनी के बीच धान मण्डी के पीछे सूनसान घने पेड़ो के बीच बने झोपड़ी में छुपे हुये हैं जो चारो तरफ से तालाब से घिरा हुआ है। पुलिस के द्वारा चारो तरफ से घेराबंदी की गई आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकड़ा गया आरोपी अभिषेक खाण्डे उर्फ बडकु पिता रवि कुमार खाण्डे उम्र 24 साल निवासी कुदुदण्ड और विक्की कुर्रे उर्फ बईगा पिता विनोद कुर्रे उम्र 20 साल निवासी कुदुदण्ड को कब्जे में लेकर थाना लाए जिनसे घटना के बारे में पूछताछ किया गया, दोनो आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किए जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप कुमार आर्य, उपनिरीक्षक संतरा चौहान, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के...