मुंगेली

ऑनलाईन कंपनियों से खरीदे गये धारदार एवं बटनदार चाकू, एयरगन, लाईटर गन का थानों में लगा ज़ख़ीरा…. पुलिस ने वेबसाइट से निकाली जानकारी किया जब्त

रमेश राजपूत

मुंगेली – वर्तमान में मनोरंजन एवं वीडियो रील बनाने तथा अन्य कार्यों के लिए ऑनलाइन साइट्स के माध्यम से स्टाइलिश, बटनदार, फोल्डेड चाकू, एयर पिस्टल, एयरगन, लाईटरगन आदि की खरीदी की जा रही है, जिसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आचार संहिता लगते ही चाकूबाजी एवं अन्य अप्रिय स्थिति की रोकथाम के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा इस प्रकार के हथियारों की खरीदी-बिक्री करने वालों पर लगतार नजर रखी जा रही है,

जिसके तहत फ्लिपकार्ट एवं अन्‍य ऑनलाईन शॉपिंंग साईट से वर्ष 2022 से वर्तमान तक के खरीददारों की जानकारी प्राप्त कर थाना/चौकी में धारदार एवं बटनदार-फोल्डेड चाकू, एयरगन, लाईटर गन इत्यादि को जमा कराया गया है एवं युवाओं को समझाईश देते हुए उनके अभिभावकों को सूचना दी गई है।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रवि जांगड़े, मनोह सिंह ठाकुर, आरक्षक अब्दुल रियाज, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राजू साहू एवं भेषज पांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...